Khulasa Online
TM Jewellers
Shilpi
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

बीकानेर: ट्रॉमा सेंटर का एसी खराब, पंखे मरम्मत के लिए उतारे मगर लगाए नहीं

rk
1 month ago
बीकानेर: ट्रॉमा सेंटर का एसी खराब, पंखे मरम्मत के लिए उतारे मगर लगाए नहीं

बीकानेर: ट्रॉमा सेंटर का एसी खराब, पंखे मरम्मत के लिए उतारे मगर लगाए नहीं

बीकानेर। मरुधरा में पारा 45 डिग्री के पास पहुंच गया है, लेकिन संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल का प्रबंधन गहरी नींद में है। अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर इन दिनों किसी भट्ठी से कम नहीं है। हालात यह हैं कि जिस मरीज को मरहम की जरूरत है, उसे भीषण गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ रहा है। ट्रॉमा के इमरजेंसी, ग्रीन और येलो एरिया से पंखे तक गायब हैं, छत पर सिर्फ खाली पाइप लटक रहे हैं।

अस्पताल की सुरक्षा और प्रबंधन पर बड़ा सवाल यह है कि पिछले दो महीनों में ए-ब्लॉक ओटी, नर्सरी और ट्रॉमा सहित विभिन्न विभागों से करीब 50 एसी के कॉपर वायर चोरी हो गए। ईएमडी शाखा ने अधीक्षक को रिपोर्ट सौंप दी, लेकिन अब तक पुलिस में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई।

हैरानी की बात यह है कि कैंपस में करीब 1500 एसी होने के बावजूद मेंटेनेंस के नाम पर ठेकेदार और श्रमिक नदारद हैं। पीबीएम में संवेदनहीनता का आलम यह है कि मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल, अधीक्षक और सभी एचओडी के कमरों में एसी फुल स्पीड पर चल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टरों के पसीने छूट रहे हैं। पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में एसी बंद हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: