Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अवैध मिट्टी-जिप्सम से भरे आठ ओवरलोड ट्रकों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई

Bansal sadi
6 hours ago
अवैध मिट्टी-जिप्सम से भरे आठ ओवरलोड ट्रकों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई


 अवैध मिट्टी-जिप्सम से भरे आठ ओवरलोड ट्रकों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई
बीकानेर। अवैध खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ ट्रकों को पकड़ा है। परिवहन विभाग की टीम ने राजीव सर्किल चौराहे पर नाकाबंदी कर अवैध मिट्टी-जिप्सम से भरे ओवरलोड ट्रकों को रोककर कार्रवाई की। परिवहन निरीक्षक सुरेंद्र बेनीवाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पकड़े गए आठ ओवरलोड वाहनों पर करीब 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई की सूचना क्षेत्र में फैलते ही ओवरलोड वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया।
बताया जा रहा है कि ग्रामीण सडक़ों पर लगातार दौड़ रहे ओवरलोड ट्रकों को लेकर सवाल उठ रहे थे। वहीं, आरटीईओ की नाकाबंदी की सूचना के बाद पूरे दिन ओवरलोड वाहन सडक़ों से नदारद रहे। परिवहन विभाग की कार्रवाई से अवैध खनन सामग्री के परिवहन और ओवरलोड वाहनों के संचालन में लगे लोगों में हडक़ंप मचा हुआ है। परिवहन निरीक्षक सुरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: