Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: चलती ट्रेन में किन्नर ने की तोड़फोड़, आरोपी किन्नर की पहचान कर दी दबिश

rk
4 months ago
बीकानेर: चलती ट्रेन में किन्नर ने की तोड़फोड़, आरोपी किन्नर की पहचान कर दी दबिश

बीकानेर: चलती ट्रेन में किन्नर ने की तोड़फोड़, आरोपी किन्नर की पहचान कर दी दबिश 
 
खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर से अमृतसर जा रही ट्रेन संख्या 14803 में 14 फरवरी को हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई तेज कर दी है। रेलवे सुरक्षा बल के हनुमानगढ़ थाना इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि एसी कोच का शीशा तोड़ने वाले आरोपी किन्नर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हालांकि अब तक आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है, लेकिन अधिकारियों ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

क्या है पूरा मामला
घटना 14 फरवरी को उस समय हुई, जब ट्रेन पीलीबंगा के पास पहुंचने वाली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ किन्नर सूरतगढ़ से ट्रेन में सवार हुए और अलग-अलग कोच में जाकर यात्रियों से पैसे मांगने लगे। विरोध होने पर वे वातानुकूलित कोच में पहुंच गए और वहां शोर-शराबा शुरू कर दिया। इसी दौरान एक किन्नर ने कथित रूप से कोच के दरवाजे में लगा कांच तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गंभीर हो गया। टीटी हीरा लाल सुथार ने तत्काल हनुमानगढ़ आरपीएफ थाने को लिखित रिपोर्ट दी और बीकानेर कंट्रोल रूम को भी सूचित किया गया।

सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना में किसी यात्री को शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचा। थाना इंचार्ज के अनुसार, घटना के बाद से बीकानेर-अमृतसर रूट पर गुजरने वाली सभी यात्री और विशेष ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आरपीएफ स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और संबंधित स्टेशनों को भी अलर्ट कर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: