निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच छोटा प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के ट्रांसफर
निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच छोटा प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के ट्रांसफर
जयपुर। राज्य सरकार ने निकाय चुनाव की आचाार संहिता के बीच 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। तीन एपीओ आईएएस अफसरों को पोस्टिंग दी गई है। उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का तबादला टीएडी आयुक्त के पद पर किया है। वहीं एपीओ चल रहे खजान सिंह को उदयपुर के संभागीय आयुक्त के पद पर पोस्टिंग दी गई है। एपीओ चल रहे एच. गुईटे को ओएसडी, एचसीएम रीपा जयपुर और अविचल चतुर्वेदी को आयुक्त खाद्य सुरक्षा के पद पर लगाया है। सोहनलाल का तबादला अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्यिक कर से कृषि विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर किया है। दिव्यांश सिंह को ब्यावर एसडीएम से शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव लगाया है।
7 आरएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। 1 आरएएस अधिकारी का तबादला रद्द किया है। सुशील कुमार सैनी का सहायक कलेक्टर सीकर से एसडीओ नोहर के पद पर किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है। राजलक्ष्मी गहलोत को एडीएम चित्तौड़गढ़ से एडीएम भू-अवाप्ति चित्तौड़गढ़, जगत राजेश्वर को उपसचिव कृषि विभाग से उपसचिव महिला आयोग जयपुर के पद पर लगाया है। जयपाल सिंह राठौड़ को उपायुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण से एसडीओ ब्यावर में पोस्टिंग दी है। कार्तिकेय मीणा को डीएसओ कोटा से एसडीओ अकलेरा, पूजा मीणा को भू-अवाप्ति अधिकारी ईआरसीपी प्रोजेक्ट जल संसाधन विभाग अलवर से एसडीओ भवानी मंडी के पद पर लगाया है। सुनीता यादव-3 को कार्यकारी निदेशक परिवेदना निस्तारण राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी जयपुर से एसडीओ नोहर हनुमानगढ़ और बनवारी लाल बैरवा को एसडीओ अकलेरा से सहायक कलेक्टर भादरा के पद पर पोस्टिंग दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ