Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान सरकार ने जारी की इन अधिकारियों की तबादला-पदस्थापन सूची

6 hours ago
राजस्थान सरकार ने जारी की इन अधिकारियों की तबादला-पदस्थापन सूची

राजस्थान सरकार ने जारी की इन अधिकारियों की तबादला-पदस्थापन सूची 

राजस्थान सरकार ने सोमवार आधी रात भारतीय वन सेवा (IFS) के 69 अधिकारियों की तबादला-पदस्थापन सूची जारी की। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। वहीं विभाग के मुखिया अरिजीत बनर्जी का पदनाम भी बदला गया है। अब उनका पदनाम प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हैड ऑफ फोरेस्ट फोर्स होगा। वहीं अनुराग भारद्वाज को प्रधान मुख्य वन संरक्षक आइटी के पद पर लगाया गया है। शैलजा देवल को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव और सिया सदस्य सचिव लगाया गया है। इस पद पर कार्यरत विजय एन. को मुख्य वन संरक्षक (संस्थापन) के पद पर लगाया गया है। डॉ. टी. मोहन राज को मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व, कोटा का क्षेत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। इनके अलावा 14 IFS अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। कार्मिक विभाग के आदेशानुसार वेंकटेश शर्मा को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना एवं वन बंदोबस्त की जिम्मेदारी दी गई है। अनूप के. आर. को मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव एवं इको-टूरिज्म लगाया गया है। उदय शंकर को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, संरक्षण, प्रबोधन एवं मूल्यांकन तथा राजेश कुमार गुप्ता को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एनटीएफपी एवं उत्पादन के पद पर लगाया गया है।

तबादला सूची के तहत रूप नारायण मीणा को कोटा, महेश कुमार गुप्ता को अजमेर और सेडूराम यादव को बीकानेर में मुख्य वन संरक्षक लगाया गया है। सुगनाराम जाट को वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शशि शंकर को वन संरक्षक, वन्य जीव जोधपुर लगाया गया है। इसके अलावा सोनल जोरिहार को वन संरक्षक, अनुसंधान एवं पदेन राज्य (सिल्वीकल्चरिस्ट) लगाया गया है। राजेन्द्र कुमार हुड्डा को वन संरक्षक, जयपुर की जिम्मेदारी दी है। सुदर्शन शर्मा को वन संरक्षक, एफसीए, जयपुर तथा मुकेश सैनी को वन संरक्षक, वन्यजीव, उदयपुर लगाया है। राज्य सरकार की ओर से जारी इस तबादला-पदस्थापन सूची में वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अधिकारियों के पदस्थापन के साथ विभिन्न वन्यजीव क्षेत्रों, टाइगर रिजर्व और विभागीय कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव किया है। इन बदलावों के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: