जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए नियमित एवं तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए नियमित एवं तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित
बीकानेर, 28 अक्टूबर। जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशों के क्रम में बुधवार को एचसीएम रीपा में जिले की समस्त तहसीलों एवं नगरपालिकाओं और नगर निगम सहित जिला स्तरीय तकनीकी सहायकों एवं नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुवा।
यह प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय के अधिकारी हरि सिंह बिजारणिया और नीरज कुमार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किया गया।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मपाल सिंह खीचड़ ने बताया कि जिले में जनगणना द्वितीय चरण की प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो चुकी है। राज्य में एक साथ 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक स्वगणना तथा 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना और 1 से 5 मार्च तक पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनगणना की सन्दर्भ तिथि 1 मार्च 2027 रहेगी।
प्रशिक्षण में सांख्यिकी अधिकारी छगना राम मेघवाल सहित सांख्यिकी विभाग की अनिता रानी जीनगर, मयंक आचार्य, तेजाराम जाट, कपिल देव शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ