बीकानेर: ट्रोले ने पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार पंजाब के फाजिल्का जिले के निहालखेड़ा निवासी संतलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नाथवाणा के पास तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच तेज रफ्तार घोड़ा ट्रोले ने उनकी पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवादी ने ट्रोला चालक लवप्रीत सिंह निवासी तरनतारन (पंजाब) को हादसे का जिम्मेदार बताया है। लूणकरणसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ