दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार घटना 3 अगस्त की रात करीब 8 बजे पांचू सड़क स्थित प्याऊ के पास हुई। परिवादी सुरजाराम ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा मोटरसाइकिल पर जा रहा था, तभी तेज गति और लापरवाही से चल रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में उसके भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ