Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान में तेज रफ्तार कार का कहर, परिवार को कुचला, मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत

rk
1 month ago
राजस्थान में तेज रफ्तार कार का कहर, परिवार को कुचला, मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत

राजस्थान में तेज रफ्तार कार का कहर, परिवार को कुचला, मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत

सिरोही । मंडार थाना क्षेत्र में पादर-मेथीपुरा मार्ग पर जोगियों का धोरा गोगाजी थान के पास शनिवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को उजाड़ दिया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों, मां और दो बेटों की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे में कार चालक भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार शिवगंज वेरा जेतपुरा हाल भटाणा निवासी छैल कुंवर (45), पत्नी पुरण सिंह राजपूत, अपने पुत्र श्रीपाल सिंह (20), विपुल (13) और बेटी मनीषा कुंवर (12) के साथ मोटरसाइकिल पर भटाणा से गुजरात के वावदरा जा रही थीं। 

इसी दौरान पादर जोगियों का धोरा गोगाजी थान के पास पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही कार, जिसे पंकज कुमार कोली चला रहा था, ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक सवारों को रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: