Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर: एनएच-62 पर दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Bansal
2 months ago
बीकानेर: एनएच-62 पर दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
बीकानेर: एनएच-62 पर दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
 
बीकानेर। जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र में एनएच-62 पर रविवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार, चौखूंटी स्थित सांसी मोहल्ला निवासी दिनेश पुत्र छोटू सांसी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई शन्नी पुत्र छोटू और ताराचंद पुत्र सुंदर, निवासी कालासर, बाइक पर जा रहे थे। रविवार रात करीब 9:30 बजे एनएच-62 पर हुसंगसर फांटे से आगे डूडी पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
 
टक्कर इतनी जोरदार थी कि शन्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ताराचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
 
बीछवाल थाना पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: