Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Bansal sadi
2 weeks ago
बीकानेर: रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर: रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक रेल हादसे में करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसा नापासर रेलवे फाटक के पास बीकानेर रोड पर हुआ। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नापासर थानाधिकारी कविता पुनिया के निर्देश पर एएसआई धर्मेंद्र मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव के अवशेष एकत्रित कर नापासर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजी है और उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

नापासर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल नापासर पुलिस थाने में सूचना दें, ताकि उसकी पहचान की जा सके और आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: