Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर:बजरी प्लांट पर दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से युवक की मौत

rk
1 month ago
बीकानेर:बजरी प्लांट पर दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से युवक की मौत

बीकानेर:बजरी प्लांट पर दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से युवक की मौत

बीकानेर।  जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बजरी प्लांट पर कार्यरत युवक की मौत हो गई। हादसा बजरी वॉशिंग मशीन में हाथ फंसने के कारण हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक ने पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  जानकारी के अनुसार धनवाड़ा बिजोलिया निवासी राजूलाल रवाणा राजपूत ने गजनेर थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके चाचा का लड़का मनोहरलाल हाडला स्थित सूर्यभान सिंह के बजरी प्लांट पर काम करता था।

शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्लांट पर बजरी वॉशिंग मशीन चल रही थी और मनोहरलाल मशीन के नीचे से बजरी हटाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन के फटे में फंस गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद परिजन और अन्य लोग घायल युवक को तुरंत पीबीएम ट्रॉमा सेंटर बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते दोपहर करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर गजनेर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: