Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रक्षाबंधन के बाद लौट रहे परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसों में 4 की मौत

Bansal sadi
1 week ago
रक्षाबंधन के बाद लौट रहे परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसों में 4 की मौत

रक्षाबंधन के बाद लौट रहे परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसों में 4 की मौत

राजस्थान। रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर घर लौट रहे कई परिवारों के लिए सफर दर्दनाक साबित हुआ। बीकानेर सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में मौसी-भांजे समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसों में कई लोग घायल भी हुए।

बीकानेर में पीहर से लौट रही महिला की मौत
बीकानेर जिले के श्रीकोलायत क्षेत्र में सांखला फांटा के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला रक्षाबंधन पर अपने पीहर गई थी और वहां से ससुराल खारिया पतावतान लौट रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान हदां के खारिया पतावतान निवासी कालूराम उर्फ मनोज नायक की पत्नी के रूप में बताई जा रही है।

हादसे के वक्त महिला के साथ उसके चार बच्चे भी मौजूद थे, जो गनीमत से वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थानाधिकारी जसवीर सिंह के अनुसार पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

भीलवाड़ा में मौसी-भांजे की मौत
भीलवाड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर भीषण सड़क हादसे में मौसी और भांजे की मौत हो गई। कोठिया निवासी सुमित्रा शर्मा पत्नी बालकिशन शर्मा रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर लौट रही थीं। गुरलां के पास हाईवे के 148 बाईपास पर बस से उतरने के बाद वह ब्यावर निवासी अविनाश शर्मा पुत्र वृद्धिशंकर शर्मा के साथ सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात कार ने दोनों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को एंबुलेंस की मदद से गुलाबपुरा चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुलाबपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दोनों के शव चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

भाई को राखी बांधकर लौट रही बहन की मौत
उधर, बांसवाड़ा जिले के गनोड़ा के पास कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में सलूंबर निवासी राजकुंवर पत्नी कल्याण सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजकुंवर अपने भाई को राखी बांधकर घर लौट रही थीं।

हादसा गनोड़ा-घाटोल मार्ग पर गुंदी वाली रेड के पास हुआ। दुर्घटना में राजकुंवर के पुत्र युवराज सिंह निवासी परतेलिया, सलूंबर और हिना कुंवर पत्नी लक्ष्मण सिंह निवासी नांगवाला घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक उछलकर सड़क से करीब 10 फीट दूर खेत में जा गिरी, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रक्षाबंधन की खुशियों के बीच हुए इन हादसों ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: