अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी एक जने की दर्दनाक मौत
बीकानेर। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। मामला छतरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां 465 आरडी से राणेर रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर लोडर की सहायता से ट्रॉली को हटवाकर दोनों युवकों को बाहर निकलवाया। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए छतरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां एक को गंभीर हालत के अंदर बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ