बीकानेर: कच्चे रास्ते पर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 23 वर्षीय युवक की मौत
बीकानेर: कच्चे रास्ते पर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 23 वर्षीय युवक की मौत
बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा 20 अक्टूबर को नाइयों की बस्ती के पास हुआ। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी बृजलाल (23) के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के भाई कमलेश पुत्र समरत यादव ने पुलिस में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार, बृजलाल ट्रैक्टर पर चालक अमीर खान के साथ सवार होकर नाइयों की बस्ती से सालासर की ओर कच्चे रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गड्ढा आने से ट्रैक्टर अचानक पलट गया। हादसे में चालक उछलकर दूर जा गिरा, जबकि बृजलाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल बृजलाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ