अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटने के कारण एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रामसर छोटा निवासी नरपतसिंह पुत्र भानीसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई सांगूसिंह (21) खेती का कार्य करता था। 25 जून की शाम करीब 7 बजे वह ट्रैक्टर लेकर रामसर छोटा स्थित सोलर प्लांट से घर लौट रहा था। इसी दौरान भैरूजी मंदिर के पास सामने से तेज गति व लापरवाही से आए एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।टक्कर लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और सांगूसिंह उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायल युवक को पीबीएम स्पताल, बीकानेर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूगल पुलिस ने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ