बीकानेर: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजा गंभीर घायल, मामला दर्ज
बीकानेर: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजा गंभीर घायल, मामला दर्ज
बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार फलोंदी क्षेत्र के बुंगड़ी निवासी पाबूसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने चाचा के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर संख्या RJ50RB0452 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक संतोषनाथ को सौंपी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ
Tags:
#nokha news
#panchu