बुवाई के विवाद को लेकर ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट, ट्रैक्टर में की तोडफ़ोड़
बुवाई के विवाद को लेकर ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट, ट्रैक्टर में की तोडफ़ोड़
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में बुवाई के विवाद को लेकर ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट और ट्रैक्टर में तोडफ़ोड़ का मामला सामने आया है। माडपुरा निवासी कालूराम जाट की शिकायत पर नोखा थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कालूराम जाट ने रिपोर्ट में बताया- वह किराए पर ट्रैक्टर चलाकर बुवाई का काम करते हैं। 27 जून को वह केड़ली गांव में रामचंद्र जाट के खेत में बुवाई करने गए थे, जहां उन्होंने शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक काम किया था।शिकायत के अनुसार, अगले दिन 28 जून की सुबह करीब 8 बजे कालूराम अपने भतीजे हरीश जाट के साथ ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ओमाराम जाट की ढाणी के पास केड़ली निवासी पोकरराम और प्रेमाराम जाट बाइक से आए और ट्रैक्टर के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया।लोहे की रॉड से हमला करने का आरोपकालूराम का आरोप है कि प्रेमाराम ने लोहे की रॉड निकालकर उनसे रामचंद्र जाट के खेत में बुवाई करने का कारण पूछा। जब उन्होंने बताया कि वह केवल किराए पर ट्रैक्टर चलाते हैं और उन्हें विवाद की जानकारी नहीं थी, तो आरोपी ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया।आरोप है कि बीच-बचाव करने आए हरीश जाट के साथ भी लाठियों से मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने ट्रैक्टर को भी रॉड और लाठियों से क्षतिग्रस्त कर दिया।पुलिस ने दर्ज किया मामलाशोर सुनकर रामचंद्र जाट, उनकी पत्नी संतोष और बेटियां सीता व मंजू मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपियों ने थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।कालूराम जाट की रिपोर्ट पर नोखा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ