Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

ट्रैक्टर टकराया ट्रेन से आरपीएफ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चालक को दबोचा

rk
2 months ago
ट्रैक्टर टकराया ट्रेन से आरपीएफ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चालक को दबोचा


ट्रैक्टर टकराया ट्रेन से आरपीएफ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चालक को दबोचा
बीकानेर। रेल पटरियों पर लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। सूडसर-नापासर के बीच 7 अप्रैल को ट्रेन संख्या 12371 के इंजन से ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के मामले में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना किमी 419/06 पर हुई, जिसके बाद आरपीएफ थाना बीकानेर ने रेलवे एक्ट की धारा 153, 174 और 147 के तहत मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पीसे के निर्देश पर निरीक्षक सुभाष बिश्नोई के नेतृत्व में टीम गठित की गई।टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र की मदद से आरोपी चालक कानसिंह, निवासी नारसीसर को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली। कार्रवाई में उप निरीक्षक अजय, कांस्टेबल राजेन्द्र मीणा, अनिल कुमार और संजय कुमार शामिल रहे। आरपीएफ ने बताया कि समय-समय पर गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को रेलवे लाइन पार नहीं करने और मवेशियों व वाहनों को पटरी से दूर रखने के लिए समझाया जाता है, बावजूद इसके ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: