9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के आवेदन की अंतिम तिथि आज
बीकानेर । जवाहर नवोदय विद्यालय, गजनेर, बीकानेर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित है। अंतिम तिथि में अब एक दिन का समय शेष है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि अब तक तक कक्षा 11 के लिए 540 तथा कक्षा 9 के लिए 890 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यदि आवेदन फार्म में कोई त्रुटि हो गई है तो संशोधन का मौका 23 24 अक्टूबर को दिया जाएगा।विद्यालय प्राचार्य इलियास खान के मुताबिक कक्षा 9 के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। वहीं कक्षा 11 के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10 में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए। कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। नवोदय विद्यालय समिति के अनुसार, इन रिक्त सीटों के लिए चयन परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 10 अप्रैल 2027 रखी गई है। प्रवेश पूरी तरह से चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर दिया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ