Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

कजली तीज आज, सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति के लिए रखा व्रत

Bansal
1 month ago
कजली तीज आज, सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति के लिए रखा व्रत

 

कजली तीज आज, सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति के लिए रखा व्रत
बीकानेर। सोमवार को  कजली तीज, जिसे बड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है, श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रखा।कजली तीज के दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान कर पूजा-अर्चना करती हैं और नए या साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर मंदिर में दर्शन करने पहुंचती हैं। इसके बाद दिनभर व्रत रखकर भगवान से अपने पति की दीर्घायु तथा परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं।
वहीं युवतियां भी अच्छे जीवनसाथी, परिवार की सुख-शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर व्रत रखती हैं। सुबह पूजा-पाठ के बाद महिलाएं पार्कों और धार्मिक स्थलों पर एकत्रित होकर तीज की परंपराओं का निर्वहन करती नजर आईं। शाम को सूर्य और चंद्रमा के उदय के बाद पूजा-अर्चना कर चंद्रमा को अघ्र्य दिया जाता है। इसके पश्चात महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। कजली तीज को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर तीज की पूजा और धार्मिक रस्मों में शामिल हुईं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: