Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए मरीज की पर्ची पर अब करना होगा ये काम, पढ़ें खबर

rk
1 month ago
बीकानेर: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए मरीज की पर्ची पर अब करना होगा ये काम, पढ़ें खबर

बीकानेर: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए मरीज की पर्ची पर अब करना होगा ये काम, पढ़ें खबर 

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में अब मरीज की पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) पर डॉक्टर के नाम की मुहर होना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार की आरजीएचएस और अन्य निशुल्क जांच योजनाओं में सामने आए फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। अब रेजिडेंट डॉक्टरों को भी अपने नाम की मुहर बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि मुहर उपलब्ध न हो, तो डॉक्टर को पर्ची पर अपना पूरा नाम, विभाग और आरएमसी नंबर लिखना होगा। आमतौर पर डॉक्टरों की मुहर काउंटरों पर खुली पड़ी रहने से कर्मचारी या बाहरी लपके मरीजों की पर्ची पर फर्जी हस्ताक्षर कर देते थे।

अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी मिलाकर रोजाना निशुल्क दवा व जांच की दस हजार से अधिक पर्चियां कटती हैं। इस बीच, आरजीएचएस फर्जीवाड़े के मुकदमे की जांच कर रही एसओजी के निरीक्षक नेमीचंद का दल पीबीएम अस्पताल और निजी काउंटरों से संदिग्ध पर्चियों का रिकॉर्ड लेकर जयपुर लौट गया है। एसओजी अब तक इस मामले में 75 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिनमें अधिकांश मरीज हैं।  

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: