Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर:  रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट का आरोप, 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Bansal sadi
2 months ago
बीकानेर:  रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट का आरोप, 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर:  रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट का आरोप, 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस को रोककर चालक और परिचालक के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने तथा राजकार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित करीब 30 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फलोदी आगार में परिचालक के पद पर कार्यरत प्रकाश कुमार व्यास पुत्र राजेन्द्र कुमार व्यास निवासी फलोदी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 30 मई को सुबह करीब 11 बजे वह रोडवेज बस संख्या आरजे 14 पीएच 0799 में चालक जगदीश मेघवाल के साथ फलोदी से हरिद्वार जाने वाली बस में ड्यूटी पर था।

परिवादी के अनुसार जब बस टेचरी फांटा के पास पहुंची तो पदम सिंह सहित 25 से 30 लोगों ने बस को घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने चालक की गर्दन पकड़कर उसे बस से नीचे उतार दिया तथा परिचालक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया गया और बस को आगे ले जाने का विरोध किया गया। परिवादी का कहना है कि मारपीट के दौरान उसके गले में पहनी सोने की चेन और चांदी की रुद्राक्ष माला टूटकर गिर गई।

परिचालक ने आरोप लगाया कि उसे बस से नीचे खींचा गया, जिससे उसकी गर्दन और हाथ की नसों में चोटें आईं। वहीं घटना के दौरान बस के साइड और मुख्य शीशे में भी दरार आ गई। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने भविष्य में सरकारी वाहनों को क्षेत्र में नहीं चलने देने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय बस में यात्रा कर रहे उसके भाई मनीष व्यास ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।

परिवादी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद वह हरिद्वार जाने वाली बस में ड्यूटी पर होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। हरिद्वार से लौटने के बाद उसने गजनेर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच वृत्ताधिकारी कोलायत संग्राम सिंह को सौंपी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: