गंगाशहर थाना इलाके में दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, घर में घुसकर लाठी सरियों से बोला हमला महिलाओं तक के साथ की मारपीट
गंगाशहर थाना इलाके में दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, घर में घुसकर लाठी सरियों से बोला हमला महिलाओं तक के साथ की मारपीट
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के श्रीरामसर स्थित गहलोतों के मोहल्ले में पुराने विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए गंगाशहर थाने में मुकदमे दर्ज करवाए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पहले पक्ष की ओर से श्रीरामसर निवासी 61 वर्षीय रुपाराम सांखला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दो जून की रात करीब 8:40 बजे उनका पुत्र दुलीचंद और महेश घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी मोहनलाल के परिवार के सदस्य अनिता, शिवानी, मानसी, विटूड़ी, धनराज और गणेश ने लाठियों व सरियों से दोनों को घेरकर हमला कर दिया।रुपाराम का आरोप है कि शोर सुनकर जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके पुत्र दुलीचंद के सिर पर सरिये से वार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपित उनके घर में घुस गए और सीसीटीवी कैमरे, टीवी, वाहन तथा घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि मोहनलाल और उसकी पत्नी मोहनी सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और उनकी पत्नी लक्ष्मी तथा भांजी काली के साथ मारपीट की।
परिवादी के अनुसार घायल दुलीचंद और महेश को पहले गंगाशहर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर भी दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां गाली-गलौज और मारपीट की। घटना की सीसीटीवी फुटेज होने का दावा भी किया गया है। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल कालूराम को सौंपी है।
दूसरे पक्ष ने भी लगाया हमला करने का आरोपवहीं दूसरे पक्ष की ओर से अनु उर्फ अनिता पत्नी कालूराम ने भी गंगाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। अनिता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनके परिवार और ताऊ रुपाराम के परिवार के बीच घर के आगे बने एक पगथिए को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।रिपोर्ट के अनुसार दो जून की शाम करीब 8:15 बजे उनके माता-पिता घर पर नहीं थे और घर में उनकी बहनें व भाई धनराज मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान रुपाराम के पुत्र महेश और दुलीचंद ने उनके छोटे भाई धनराज के साथ मारपीट शुरू कर दी। भाई के रोने की आवाज सुनकर जब वह और उनकी बहनें बाहर आईं तो महेश और दुलीचंद ने उनके साथ भी लाठी, थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।अनिता का आरोप है कि कुछ ही देर में रुपाराम, उसकी बहुएं और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर आ गए तथा सभी ने मिलकर महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में अनिता, मानसी, शिवानी, अंजली और धनराज को चोटें आईं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मानसी के सिरपर गंभीर चोट लगी है, जबकि अनिता की आंख, नाक और कमर पर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान कानों के टॉप्स भी गिर जाने की बात कही गई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच उसी अधिकारी को सौंपी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ