Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ?

rk
2 weeks ago
ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ?

ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ?

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में शनिवार रात (स्थानीय समयानुसार) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर हमले की कोशिश हुई। हालांकि, इस बार हमलावर सीधा ट्रंप तक नहीं पहुंच पाया और घटनास्थल में घुसने के बाद ही राष्ट्रपति की सुरक्षा में जुटे सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने उसे मुठभेड़ के बाद जिंदा पकड़ लिया। फिलहाल हमलावर का नाम कोल टॉमस एलन बताया गया है, जो कि कैलिफोर्निया में एक शिक्षक रह चुका है। 

हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि हमलावर कैसे उस कार्यक्रम स्थल में हथियारों के साथ घुस गया, जहां राष्ट्रपति मौजूद थे? गोलीबारी की घटना और इसके बाद के पूरे घटनाक्रम को लेकर क्या-क्या सामने आया है? संदिग्ध हमलावर को कैसे पकड़ा गया और मौजूदा समय में उस पर किस तरह की कार्रवाई की बात चल रही है? राष्ट्रपति पर हमले की कोशिश के मामले में किसी व्यक्ति को क्या सजा हो सकती है? 
हमलावर कैसे ट्रंप की मौजूदगी वाले कार्यक्रम स्थल में घुसा? 
अधिकारियों और जांचकर्ताओं ने जो शुरुआती जानकारी दी है, उसके मुताबिक संदिग्ध हमलावर वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में एक अतिथि के तौर पर ठहरा हुआ था। 
कार्यक्रम की वजह से दोपहर दो बजे से होटल में आम जनता का प्रवेश बंद कर दिया गया था और सिर्फ मेहमानों और टिकट धारकों को ही अंदर जाने की अनुमति थी। 
ऐसे में संदिग्ध का होटल में पहले से कमरा बुक होने का उसे फायदा मिला और वह आयोजन की सबसे बाहरी सुरक्षा परत को पार करने में सफल रहा।

कैसे पकड़ा गया संदिग्ध हमलावर?
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, होटल के अंदर अपनी पहुंच बनाने के बाद संदिग्ध हमलावर हथियारों- शॉटगन, हैंडगन और कई चाकुओं से लैस होकर लॉबी में स्थित सीक्रेट सर्विस के सुरक्षा चेकपॉइंट की ओर तेजी से दौड़ा और उसे पार करने की कोशिश की। हालांकि, जैसे ही वह चेकपॉइंट से होकर भागा, सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उसे दबोच लिया और जमीन पर गिराकर हथकड़ी लगा दी। इस पूरी कार्रवाई के दौरान कुछ गोलियां चलीं और इसमें एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल हो गया। हालांकि, बुलेटप्रूफ वेस्ट ने उसे बचा लिया और फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: