टिकट का काउंटडाउन: ये होगी फाइनल लिस्ट, घनघना रहे हैं फोन लेकिन कई वार्डो में अटका नाम
खुलासा न्यूज,बीकानेर। निगम चुनाव के 80 वार्डो में लगातार टकटकी लगाए टिकटों का इंतजार किया जा रहा है। दावेदारों के साथ-साथ आम कार्यकर्ता भी असमंजस में है कि आखिर स्थितियां कब स्पष्ट होगी। इसी बीच बड़ी खबर निकलकर आ रही है कि भाजपा में 58 वार्डो के प्रत्याशियों को सूचना दे दी गयी है।
जबकि 22 वार्डो में अभी एक नाम पर सहमति नहीं बन पायी है। उपलब्ध सूची के अनुसार वार्ड 1 से मंजू देवी, 3 से प्रेम गहलोत, 4 से नीतू तेजी, 6 से संदीप गहलोत, 8 से शुभ्रत पांडेय, 9 से विनोद धवल, 10 से विकास सियाग, 11 से नरेन्द्र सिंह, 12 से हिमांशु शर्मा, 13 से सुरेंद्र सिंह शेखावत और वार्ड 14 से सुशीला कंवर राजपुरोहित, वार्ड 16 से मनोज कुमार जनागल, 20 से चित्रा पत्नी वीरेंद्र करल, 22 से मुकेश ओझा, 23 से शांति देवी, 25 से दीपक जाजड़ा, 26 से शिव कुमार रंगा, 27 से शिवचंद पडि़हार, 28 से मधु देवी, 29 से भंवर लाल साहू, 32 से भूपेंद्र शर्मा, 33 से सिवरी देवी, 34 से अनिरुद्ध चौधरी, 35 से भंवर सिंह भाटी, 37 से श्याम सिंह हाड़ला, 38 से अशोक प्रजापत और वार्ड 39 से कुलदीप चौधरी का नाम है।
तो वहीं वार्ड 40 से कविता विश्नोई, 41 से फारूख चौहान, 42 से ज्योति चौहान, 43 से प्रकाश व्यास, 44 से दीनदयाल स्वामी, 46 से शशिकांत गहलोत और 48 से भरत छांगरा का नाम सामने आया है। वार्ड 50 से भगवान सिंह मेड़तिया का नाम फिलहाल संभावित बताया जा रहा है। वार्ड 51 से भावना गहलोत पत्नी पंकज गहलोत, 52 से उम्मेद राजपुरोहित, 56 से संतोष राजपुरोहित, 57 से अन्नपूर्णा व्यास, 59 से अपर्णा आचार्य और 60 से किशोर आचार्य का नाम है।
वार्ड 61 से गिरिराज जोशी, 62 से गोपाल अग्रवाल, 63 से किशन चौधरी और दीपक तंवर के नाम सामने आए हैं, जबकि 64 से मुकेश बन, 65 से सुमन कंवर, 66 से मोहिनी देवी, 67 से हेमेन्द्र भाटी, 68 से शंकर लाल और 69 से लीला गहलोत पत्नी अनूप गहलोत का नाम है। वार्ड 71 से जगदीश प्रसाद सोलंकी, 72 से सुमन जोशी, 73 से दीपक पारीक, 74 से जसोदा ओझा, 76 से विशाल सोनी, 77 से ताराचंद जनागल, 78 से शबनम और वार्ड 79 से किरण जोशी का नाम सामने आया है।
इन 22 वार्डों में अभी इंतजार
वार्ड 2, 5, 7, 15, 17, 18, 19, 21, 24, 30, 31, 36, 45, 47, 49, 53, 54, 55, 58, 70, 75 और 80 में अभी नाम सामने नहीं आया है. नगर निगम की चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ होने के बाद अब इन 22 वार्डों पर निगाहें टिक गई हैं. इनमें किसे चुनावी मैदान में उतारा जाता है और अंतिम समय में किन सीटों पर समीकरण बदलते हैं, इसे लेकर सियासी हलकों में उत्सुकता बनी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ