Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर में वैदिक यज्ञ के माध्यम से बच्चों को सनातन संस्कारों से जोड़ने का प्रयास

rk
6 hours ago
योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर में वैदिक यज्ञ के माध्यम से बच्चों को सनातन संस्कारों से जोड़ने का प्रयास

योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर में वैदिक यज्ञ के माध्यम से बच्चों को सनातन संस्कारों से जोड़ने का प्रयास..... 

बीकानेर। दिनांक 26 जून 2026,भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत के तत्वावधान में पिछले कई दिनों से (लगातार3 जून से) बाबा रामदेव पार्क में चल रहे निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर के अंतर्गत आज शुक्रवार को वैदिक यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। हवन के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को योग के साथ भारतीय संस्कृति,वैदिक परंपराओं एवं सनातन संस्कारों से जोड़ना रहा। शिविर में भाग ले रहे सभी बच्चों,युवाओं एवं माताओं बहनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक यज्ञ में तिल,जौ, घृत और हवन सामग्री वैदिक मंत्रोच्चार से आहुतियां अर्पित कीं।

यज्ञ हवन वैदिक विधि-विधान से पंडित नवरतन जी ओझा महाराज ने कराया। उन्होंने बच्चों को यज्ञ के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि यज्ञ भारतीय सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो जीवन में शुद्धता,अनुशासन,सेवा, सद्भाव और सकारात्मक सोच का संदेश देता है।

शिविर संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि यह निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर पिछले कहीं वर्षों से हर बार स्कूलों की ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों की छुट्टियों को रचनात्मक, संस्कारमय और उपयोगी बनाना है। शिविर में योग,खेलकूद,प्रार्थना,भजन, वैदिक यज्ञ, नैतिक शिक्षा, चित्रकला,नशा मुक्ति, जन जागरूकता रैली, व्यक्तित्व विकास और समाज की प्रबुद्ध जनों और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन संदेश तथा अन्य विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जा रहा है, जिससे बच्चों के शारीरिक,मानसिक,बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि योग के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम से जोड़ना भी शिविर का प्रमुख उद्देश्य है। बचपन में दिए गए संस्कार ही भविष्य में श्रेष्ठ नागरिक और सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला बनते हैं। इस अवसर पर गणेश जी व्यास और नरेंद्र सुथार ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए भारतीय संस्कृति सनातन में परंपरा के अनुसार बच्चों को तिलक और चोटी शिखा के महत्व के बारे में बताया और साथ में उन्होंने मारवाड़ी दैशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी यज्ञ के बाद में बच्चों को फल का प्रसाद वितरण किया गया

कार्यक्रम में युवा प्रभारी भवानी शंकर सांखला,नरेंद्र सुथार, विकास जोशी, महावीर जी, नत्थूराम जी, गौरीशंकर सांखला,गुड्डी देवी,शोभा कच्छावा,ऋतु जोशी,सरोज, दीप्ति, हेमलता,करिश्मा मौजूद रहे

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: