Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

इलेक्ट्रिक कार में आग से तीन मंजिला मकान जला, 8 लोगों की मौत, इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने मौत की वजह

rk
3 months ago
इलेक्ट्रिक कार में आग से तीन मंजिला मकान जला, 8 लोगों की मौत, इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने मौत की वजह

इलेक्ट्रिक कार में आग से तीन मंजिला मकान जला, 8 लोगों की मौत, इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने मौत की वजह

खुलासा ऑनलाइन। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बुधवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान लगी आग ने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में शहर के एक बड़े कारोबारी सहित 8 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई, जो तेजी से पूरे मकान में फैल गई।

गैस सिलेंडर फटने से बढ़ी तबाही
पुलिस के अनुसार कार से लगी आग घर के अंदर तक पहुंच गई और वहां रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर बाद एक के बाद एक कई सिलेंडर फटने लगे, जिससे इलाके में जोरदार धमाके हुए और मकान का एक हिस्सा भी ढह गया। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के अनुसार यह मकान मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर कारोबार से जुड़े थे। घर में कुछ ज्वलनशील केमिकल भी रखे हुए थे, जिससे आग और ज्यादा भड़क गई।

इलेक्ट्रॉनिक लॉक भी बने मौत की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम लगा हुआ था। आग लगने के दौरान बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे लॉक खुल नहीं पाए और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में मुश्किल हुई। बाद में बचाव दल को दरवाजे तोड़कर अंदर जाना पड़ा।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर में परिवार के अलावा कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: