खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर डिग्गी में डूबने से तीन युवतियों की मौत हो गयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेेत्र से जुड़ी है। जहां पर गुरूवार को ह्दयविदारक घटना हो गयी। जिसके बाद पुरे गांव में शोक की लहर दौैड़ गयी। जानकारी के अनुसार बज्जू के ग्रांधी में डिग्गी में डूबने से तीन बहनों की मौत हो गयी। बताया जा रहा कि युवतियों की उम्र 23, 17 और 15 वर्ष की है।
जानकारी मिल रही है कि एक बहन पानी में डूब रही थी। इस दौरान दूसरी बहन बचाने के लिए उतरी लेकिन वो भी डूबने लगी तो तीसरी बहन भी डिग्गी में उतर गयी। इस दौरान तीनों की डूबने से मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच मे जुटी है कि आखिर इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ