खुलासा न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने और तीन लोगों के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र आवा सड़क मार्ग पर 4 एडब्ल्यूएम के पास की है। जहां पर अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जिनमें दो लोगों के गंभीर चोटें लगी है ।जिन्हें रैफर किया गया है। घायलों की पहचान हरीश, नवनीत, तेजाराम के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि घायल नवनीत पटवारी है और अपने कार्य से लौट रहे थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ