खुलासा न्यूज,बीकानेर। अचाकन बाइक के आगे पशु के आ जाने से हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। इस हादसे में तीन बाइक सवार चोटिल हुए है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के हाईवे पर रविवार की रात को 8 बजे के आसपास सिखवाल होटल के पास की है। जहां पर एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे। इस दौरान अचानक बाइक के आगे पशु आ गया। जिसके चलते बाइक अनियंत्रित हो गयी। हादसे में मोहनलाल, मांगीलाल, भागीरथ गिर गए ओर तीनों के चोटें लगी है। जिनको आसपास के लोगोंं के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार तीनों लोग बाइक से नापासर से सरदारशहर की और जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ