Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

तीन शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, खिड़की के रास्ते से देते थे वारदात को अंजाम, कई प्रकरण पहले से दर्ज

rk
6 hours ago
तीन शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, खिड़की के रास्ते से देते थे वारदात को अंजाम, कई प्रकरण पहले से दर्ज

खुलासा न्यूज,बीकानेर। चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दो को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं एक को पीसी रिमांड पर लिया गया है। इस सम्बंध में 26 अगस्त 2025 को अर्जुनराम ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि 25 अगस्त की रात को हम घरवाले खाना खाकर सो गए थे।

 

इस दौरान रात के समय में अज्ञात चोर उसके घर में घुसे और उसके घर की खिड़कियों को तोड़ा। जिसके बाद आरोपियों ने उसके घर से 25 तोला सोना, नकदी अज्ञता चोर चोरी करके ले गए। जिस पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।  जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया। जिसके बाद पुलिस टीम ने छतरगढ़ निवासी सोनू कुमार, पंजाब के रहने वाले लालसिंह, पंजाब के रहने वाले रामकिशन को गिरफ्तार किया। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

 

न्यायालय ने दो आरोपी सोनू कुमार और रामकृष्ण को केन्द्रीय कारागृह भेज दिया वहीं लालङ्क्षसह उर्फ लाली को माल बरामदगी के लिए पीसी रिमांड पर भेजा गया है ।पुलिस के अनुसार आरोपी अव्वल दर्जे के चोर है और पूर्व में पूगल, छतरगढ़, कोलायत, सीकर, हरियाणा में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी रणजीतपुरा, बाप इलाके में चोरी की वारदातों में वांछित है। 

 


पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में चोरी करने वाले क्षेत्र में रैकी करते है और आसपास के मकानों का ध्यान रखते है। जिसके बाद रात के समय में अपने वाहन लेकर निकलते है। जहां पर खिड़की की जाली काटकर घर में घुस जाते है। जहां पर वारदात के दोरान मोबाइल का उपयोग नहीं करते है और वाहन को दूर खड़ा करते है ताकि किसी भी स्थिति में वाहन को लेकर भागा जा सके। आरोपी ऐसे मार्ग को चिन्हित करते है जहां पर सीसीटीवी ना हो। 

 


पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूर्व में बाप में गहने चोरी किए, रणजीतपुरा में गहने, नकदी चोरी की। वर्ष 2022 में पूगल, छतरगढ़, कोलायत क्षेत्रों में चोरी की। गोकुलपुरा में सोना, चांदी के गहने व नकदी चोरी की। हरियणा के सिरसा में मंडी में गेंहू की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी महेश कुमार, बाबूलाल, सुनील कुमार, रामकिशोर, सुरेश विश्नोई, हनुमानराम शामिल रहें। 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: