Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: हाईवे पर दो फॉर्च्यूनर सहित तीन कारें आमने-सामने भिड़ी, बड़ा हादसा टला

rk
7 hours ago
बीकानेर: हाईवे पर दो फॉर्च्यूनर सहित तीन कारें आमने-सामने भिड़ी, बड़ा हादसा टला

बीकानेर: हाईवे पर दो फॉर्च्यूनर सहित तीन कारें आमने-सामने भिड़ी, बड़ा हादसा टला

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कितासर के पास बुधवार रात तीन वाहनों की टक्कर से सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी आठ लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार हाईवे पर एक आई-20 कार और फॉर्च्यूनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर संभल पाती, उससे पहले पीछे से आ रही एक अन्य कार भी उससे जा भिड़ी। इससे तीनों वाहन हादसे की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर में सवार तीन लोग सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में वाहनों में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

कुछ देर बाधित रहा यातायात
हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात को सुचारू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन सभी सवार सुरक्षित बाहर निकल आए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: