Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाया गया परिसर

rk
2 months ago
राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाया गया परिसर
 राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाया गया परिसर 
 
जयपुर। राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विधानसभा सचिवालय को भेजे गए एक अज्ञात ईमेल में दोपहर 1 बजे बड़े धमाके की चेतावनी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। एहतियातन विधानसभा परिसर को खाली कराया गया और कर्मचारियों व अधिकारियों को बाहर निकाल दिया गया, जबकि ड्यूटी पर आने वालों को गेट पर ही रोक दिया गया। 
 
बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वॉड द्वारा परिसर के हर हिस्से की सघन तलाशी ली जा रही है। जयपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और साइबर सेल ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुटी है। साथ ही विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी विधानसभा को इस तरह की धमकी मिल चुकी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: