खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले के नापासर में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14 आबकारी मामलों में जब्त चार हजार लीटर से अधिक अवैध शराब को नष्ट कर दिया। पूरी कार्रवाई जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नापासर थाना पुलिस और आबकारी विभाग ने 14 प्रकरणों में जब्त 4030.915 लीटर अवैध देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर का विनष्टीकरण किया।
थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि जब्त शराब को पांडरिया तलाई ले जाकर जेसीबी से गहरा गड्ढा खुदवाया गया और आबकारी नियमों के अनुसार पूरी शराब को नष्ट कर मिट्टी में दबा दिया गया। कार्रवाई की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। नष्ट की गई शराब में 12 हजार 667 पव्वे देशी शराब, 1 हजार 836 पव्वे, 156 हाफ पव्वे, 691 अंग्रेजी शराब की बोतलें और 161 बीयर की बोतलें शामिल थीं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ