रात 8 बजे के बाद भी शहर का ये वाइन शॉप रहता है खुला, आखिर किसका सरंक्षण ?
खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। लगातार अवैध नशीले पदार्थो पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी और बीकानेर के जिला प्रशासन के जहां पर ऑफिस वहां से कुछ सौ मीटर की दूरी पर ही तय समय के बाद भी खुलेआम धडल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है।
सादुल सिंह सर्किल के पास स्थित महाराजा वाइन की दुकान हर रोज तय समय सीमा के बाद भी ख्ुाली रहती है। ये दुकान केवल एक दिन हीं नहीं बल्कि हर रोज साढ़े आठ बजे तक खुली रहती है और शराब विक्रय की जाती है। सबसे बड़ी बात है कि ये शॉप पुलिस की चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है लेकिन आज तक किसी पुलिसकर्मी की नजर इस शॉप पर नही पड़ी।
एक तरफ जहां बीकानेर एसपी नशे पे अंकुश की बात कर रहे है वही ये शॉप रोजना 8 बजे बाद भी खुली रहती है। रात 8 बजे बाद मोखो से तो शराब की खुले आम।बिक्री हो रही है लेकिन इस शॉप पर 8 बजे बाद भी खुली शॉप रख कर भी शराब बेची जा रही है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर किसकी सह पर खुले आम दुकान खोलकर समय के बाद भी शराब विक्रय की जा रही है हालांकि शहर के अन्य स्थानों पर दुकान के नीचे बने मोखों से शराब की बिक्री देर रात तक होती रहती है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ