Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

इस केंद्रीय मंत्री की बेटी ने 10 करोड़ रुपए का मानहानि केस किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एपस्टीन से जुड़े मामलों से जोडऩे का आरोप

rk
3 months ago
इस केंद्रीय मंत्री की बेटी ने 10 करोड़ रुपए का मानहानि केस किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एपस्टीन से जुड़े मामलों से जोडऩे का आरोप

इस केंद्रीय मंत्री की बेटी ने 10 करोड़ रुपए का मानहानि केस किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एपस्टीन से जुड़े मामलों से जोडऩे का आरोप

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी ने दिल्ली हाईकोर्ट में ₹10 करोड़ का मानहानि मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ याचिका दायर कर अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री हटाने की मांग की है।

याचिका में कहा गया है कि इंटरनेट पर कुछ पोस्ट, वीडियो और खबरों में उन्हें अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन और उसके नेटवर्क से जोड़कर दिखाया गया है। पुरी ने आरोप लगाया कि ये दावे झूठे, दुर्भावनापूर्ण और बिना किसी फैक्ट के हैं।

उन्होंने अदालत से सोशल मीडिया कंपनियों X, गूगल, मेटा और लिंक्डइन को निर्देश देने की मांग की है कि ऐसे सभी मानहानिकारक कंटेंट को हटाया जाए और भविष्य में भी इस तरह की सामग्री सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

याचिका में यह भी कहा गया है कि 22 फरवरी 2026 से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कई आरोप लगाए गए, जिनमें दावा किया गया कि उनका एपस्टीन या उसके कारोबार से किसी तरह का संबंध है। पुरी ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बताया है। मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सूचीबद्ध होने की संभावना है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: