Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में भी सक्रिय हुई ये पार्टी,  हर दिन जुड़ रहे हजारों फॉलोवर्स

rk
1 month ago
राजस्थान में भी सक्रिय हुई ये पार्टी,  हर दिन जुड़ रहे हजारों फॉलोवर्स

 

 राजस्थान में भी सक्रिय हुई ये पार्टी,  हर दिन जुड़ रहे हजारों फॉलोवर्स 

राजस्थान में इन दिनों एक ऐसी नई 'पार्टी' की चर्चा हर नुक्कड़, थड़ी और युवाओं के स्मार्टफोन स्क्रीन पर हो रही है, जिसने चुनाव लड़े बिना ही राज्य के बड़े-बड़े राजनीतिक सूरमाओं की नींद उड़ा दी है। इस पार्टी का नाम है 'कॉकरोच जनता पार्टी' (Cockroach Janta Party - CJP)। शुरुआत में महज एक डिजिटल विरोध के रूप में शुरू हुआ यह सोशल मीडिया हैंडल अब एक बड़े युवा आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। महज 4 दिनों के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर इस आंदोलन ने 9.4 मिलियन (94 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स बटोर कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) जैसी स्थापित पार्टियों के सोशल मीडिया रीच को पीछे छोड़ दिया है। दिलचस्प बात ये है कि इस पार्टी को देश में नंबर-1 ट्रेंड बनाने के पीछे राजस्थान के युवाओं की भी बड़ी भूमिका है। इस राष्ट्रीय डिजिटल ट्रेंड को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन और रीच राजस्थान की धरती से मिल रही है। जैसे ही यह ट्रेंड इंस्टाग्राम और एक्स (X) पर एक्टिव हुआ, मरुधरा के युवाओं ने इसे हाथों-हाथ लपक लिया।

इंस्टाग्राम पर 'CJP Rajasthan' (@cjp.rajasthan) नाम से रातों-रात दर्जनों पेजों की बाढ़ आ गई है। अकेले मुख्य 'Cockroach Janta Party | Rajasthan' के इंस्टाग्राम पेज पर महज कुछ घंटों के भीतर 21 हजार 800 से ज्यादा फॉलोअर्स और एक्स पर 22 हज़ार फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं और यह आंकड़ा हर मिनट तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि एक्स पर इस पार्टी का अकाउंट साल 2023 का क्रिएट होना सामने आया है, यानी कि इस पेज के क्रियेटर ने अपने पुराने पेज का नाम बदलकर इस पार्टी के नाम से रखा है। फिलहाल ये सामने नहीं आया है कि सोशल मीडिया पर इस पार्टी के पेज चला कौन रहा है?

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: