बीकानेर: इस पार्टी ने साधा निर्दलीयों से संपर्क, वहीं ये खेमा नजर आ रहा सुस्त
बीकानेर: इस पार्टी ने साधा निर्दलीयों से संपर्क, वहीं ये खेमा नजर आ रहा सुस्त
बीकानेर। नगर निकाय चुनाव में जहां एक और भाजपा बोर्ड बनाने में जुटी हुई है तो वहीं कांग्रेस का खेमा सुस्त नजर आ रहा है। भाजपा की तरफ से चार से ज्यादा लोग निर्दलीयों उम्मीदवार की लॉबिंग कर रहे हैं। मेयर बनाने के लिए वहीं कांग्रेस से अब तक कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया है जो निर्दलीय उम्मीदवार को साधने का काम कर रहा है। जिस तरह से कांग्रेस खेमा चल रहा है उसे से ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस की मान के चल रही है उनका बोर्ड नहीं बन रहा है और वही सीटें कम होने के बावजूद भी भाजपा खेमा लगातार सक्रिय है और निर्दलीयों से संपर्क साध रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 12 निर्दलीय जिताऊ उम्मीदवार भाजपा के संपर्क में है। साथ ही जो प्रत्याशी खुद को मेयर का उम्मीदवार मान रहे है वो भी निर्दलीय से लगातार संपर्क करने में जुटे है। सूत्र बताते हैं कि निर्दलीय उम्मीदवार की कीमत 10 से 15 लख रुपए मानी जा रही है। जिस तरह से निर्दलीयों की खरीद फरोख्त चल रही है लगता है भाजपा हर हाल में अपना मेयर बनाने में जुट गई है। परिणाम कुछ भी हो मेयर भाजपा का हो सकता है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ