Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर के इस व्यक्ति की सांसें भगवान के मंत्रोच्चार करते करते थम गई,

Solar 2
6 hours ago
बीकानेर के इस व्यक्ति की सांसें भगवान के मंत्रोच्चार करते करते थम गई,


बीकानेर के इस व्यक्ति की सांसें भगवान के मंत्रोच्चार करते करते थम गई,
बीकानेर। हाथ में माइक था, होठों पर गायत्री मंत्र और सामने यज्ञ का पावन वातावरण। नारायण दास व्यास पूरी तन्मयता से मंत्रोच्चार कर रहे थे। आवाज में श्रद्धा और लय में भक्ति थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही क्षण बाद यही मंत्रोच्चार उनके जीवन का अंतिम उच्चारण बनने वाला है। मंत्र बोलते-बोलते अचानक उनका शरीर आगे की ओर झुक गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। काशी की धरती पर गायत्री उपासना के बीच उनके निधन का यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के कारण श्रद्धालुओं के बीच चर्चा और भावुकता का विषय बना हुआ है।
सोलापुर निवासी नारायण दास जी व्यास बीकानेर से काशी पहुंचे गायत्री उपासकों के दल के साथ महायज्ञ में शामिल हुए थे। अनुष्ठान के दौरान वे स्वयं मंत्रोच्चार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी आवाज थम गई और शरीर धीरे-धीरे आगे की ओर झुक गया। एक क्षण पहले वे मंत्रोच्चार कर रहे थे और अगले ही क्षण वहां मौन छा गया। मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
दो मिनट के वीडियो में कैद हुआ मार्मिक दृश्य
5 अक्टूबर 2026 को श्राद्धपक्ष के दौरान हुई इस घटना का करीब दो मिनट का वीडियो अब सामने आया है। इसमें व्यास जी को मंत्रोच्चार करते देखा जा सकता है। कुछ ही क्षण बाद उनका शरीर आगे की ओर झुकता है और फिर दृश्य शांत हो जाता है। वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालु इस घटना को लेकर भावुक हैं। कई लोग इसे ईश्वर के नाम का स्मरण करते हुए जीवन की अंतिम यात्रा पूरी होने के रूप में देख रहे हैं।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: