बीकानेर: सरकार ने पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को लेकर किया ये बड़ा बदलाव, अब...
बीकानेर: सरकार ने पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को लेकर किया ये बड़ा बदलाव, अब...
बीकानेर। सरकार ने पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब पांचवीं कक्षा में भी विद्यार्थी फेल हो सकेंगे। इससे पहले यह प्रावधान आठवीं बोर्ड परीक्षा पर लागू था। नए प्रावधान से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अब पढ़ना होगा। अगर पढ़ाई में लापरवाही बरती तो वे फेल हो जाएंगे। सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह बदलाव पांचवीं कक्षा की 2026-27 की परीक्षा से लागू होगा। अब तक पांचवीं कक्षा में किसी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता था। केवल पूरक घोषित किया जाता था। इसके बाद पूरक परीक्षा ली जाती और उसमें सभी को उत्तीर्ण कर दिया जाता था। अब पूरक आए विद्यार्थी को उत्तीर्ण होने के लिए जरुरी अंक प्राप्त करने होंगे। वरना उसे पांचवीं कक्षा में ही रोक दिया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ