Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: निजी स्कूलों को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करनी होगी ये जानकारी, नहीं तो होगी कार्रवाई

Bansal
8 months ago
बीकानेर: निजी स्कूलों को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करनी होगी ये जानकारी, नहीं तो होगी कार्रवाई

बीकानेर: निजी स्कूलों को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करनी होगी ये जानकारी, नहीं तो होगी कार्रवाई
नया शिक्षा सत्र 2026 - 27 शुरू होने से पहले जिले के निजी स्कूलों को संबंधित स्कूल में चलने वाली पुस्तकों की सूची, लेखक और प्रकाशक का नाम मूल्य के साथ अपने स्कूल के नोटिस बोर्ड व वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। निजी स्कूलों की ओर से एक ही पुस्तक विक्रेता से किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को पाबंद करने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होगी। नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले डीईओ माध्यमिक किशन दान चारण ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए सेशन में जिले के सभी निजी स्कूलों को इस गाइडलाइन की पालना करनी होगी।

डीईओ माध्यमिक किशन दान चारण ने इस संबंध में सभी प्राइवेट स्कूलों के संस्था प्रधानों को निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, हर सेशन में अभिभावकों की ओर से शिकायत की जाती है कि कुछ प्राइवेट स्कूल एक दुकान विशेष से पुस्तकें खरीदने के लिए पाबंद कर रहे हैं वही रेफरेंस बुक भी लागू की जा रही है। डीईओ के निर्देशानुसार प्राइवेट स्कूलों को संबंधित पुस्तकों की सूची व प्रकाशक व विक्रेताओं का नाम स्कूल की वेबसाइट पर प्रदर्शित करना होगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: