Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: अब बैंक खातों में ट्रांसफर होगी ये सहायता राशि, पढ़ें ये खबर

rk
6 hours ago
बीकानेर: अब बैंक खातों में ट्रांसफर होगी ये सहायता राशि, पढ़ें ये खबर

बीकानेर: अब बैंक खातों में ट्रांसफर होगी ये सहायता राशि, पढ़ें ये खबर 
बीकानेर। राज्य के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8वीं तक के लाखों विद्यार्थियों के लिए राहतभरी खबर है। सत्र 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने निशुल्क यूनिफॉर्म सहायता राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बजट घोषणा की अनुपालना में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर व्यवस्था को मिशन मोड पर लागू करने के निर्देश दिए हैं। राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्कूलों को शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों के जन आधार से लिंक बैंक खातों का डेटा फेच करना होगा। इसके लिए पोर्टल पर नया मॉड्यूल भी लाइव कर दिया गया है। जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पांच दिनों के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करवाना सुनिश्चित करें, ताकि सहायता राशि समय पर विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा सके।

 
शिक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि सहायता राशि केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगी जिनका जन आधार कार्ड बना हुआ है और वह बैंक खाते से लिंक है। साथ ही शाला दर्पण पोर्टल पर संबंधित डेटा का अधिप्रमाणन भी जरूरी होगा। जिन विद्यार्थियों के पास जन आधार नहीं है या बैंक खाते लिंक नहीं हैं, उनके लिए शिक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर शत-प्रतिशत पात्र विद्यार्थियों का जन आधार सत्यापन और पोर्टल अपडेट सुनिश्चित करने को कहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: