सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के आभूषण और लाखो रुपए नकद चोरी
सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के आभूषण और लाखो रुपए नकद चोरी
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के नत्थूसर बास में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर एक मकान से सोने-चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उमेश कुमार सोनी पुत्र महावीर प्रसाद सोनी (43), निवासी कुम्हारों के हनुमानजी मंदिर के पीछे, नत्थूसर बास, वार्ड नंबर 22 ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके साले की मृत्यु होने के कारण वह परिवार सहित उनके घर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित के मुताबिक, चोर मकान से करीब 55 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। इनमें हार, कान के आभूषण, रखड़ी, अन्य सोने के आभूषण और नाक के लौंग शामिल हैं। इसके अलावा करीब 1 किलो 500 ग्राम चांदी के सामान, जिनमें पायजेब और चांदी के बर्तन आदि शामिल हैं, भी चोरी हो गए।
चोर घर में रखे 1 लाख 50 हजार रुपए नकद भी ले गए। परिवार के वापस लौटने पर चोरी की घटना का पता चला, जिसके बाद पीड़ित ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस चोरी की वारदात की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ