बीकानेर: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर जेवरात-नकदी चोरी
बीकानेर: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर जेवरात-नकदी चोरी
बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे के कुम्भाणा बास में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वारदात का पता रविवार को उस समय चला, जब परिवार घर वापस लौटा और मकान के ताले टूटे हुए मिले।
जानकारी के अनुसार कुम्भाणा बास निवासी विनोद नाथ पुत्र ख्याली नाथ का परिवार पिछले दो दिनों से घर से बाहर था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़े और अंदर प्रवेश कर जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर टाइगर फोर्स अध्यक्ष महिपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस चोरों की पहचान और चोरी हुए सामान की जानकारी जुटाने में लगी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ