बीकानेर: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, गैस सिलेंडर और चांदी के गहने चोरी
बीकानेर: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, गैस सिलेंडर और चांदी के गहने चोरी
लूणकरणसर। कस्बे के वार्ड संख्या 22 में खारिया कुआं के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर गैस सिलेंडर और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना का पता सुबह पड़ोसियों को घर का दरवाजा खुला मिलने पर चला।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के निवासी राजूराम पुत्र सोहनलाल नायक अपने पिता के निधन के चलते गांव बुचावास गए हुए थे। इस दौरान उनका मकान बंद था। आरोप है कि रात में अज्ञात चोरों ने कमरे की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और वहां रखा गैस सिलेंडर, चांदी के कड़े तथा एक जोड़ी पायल चोरी कर फरार हो गए।
सुबह घर पहुंचने पर बिखरा मिला सामान
आसकरण चौधरी ने बताया कि सुबह पड़ोसियों ने मकान का दरवाजा खुला देखा तो राजूराम के ससुराल पक्ष के लोगों को सूचना दी। घर पहुंचने पर कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। मौके पर दो लोगों के पदचिह्न भी दिखाई दिए।
इसके बाद लूणकरणसर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस को मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने की मांग की गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ