खुलासा न्यूज,बीकानेर। सूने मकान में सेंंधमारी कर जेवरात चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में कृष्णा कॉलोनी श्रीरामसर की रहने वाली जेठीदेवी पत्नी ब्रह्मदेव गहलोत ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 7 अक्टूबर को 4 बजे से 9 बजे के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह अपने परिवार सहित अपने पीहर गयी हुई थी। इस दौरान पीछे से अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसे। आरोपियों ने उसके घर से सोने की रखड़ी, चांदी की पायल, 25 हजार रूपए और दो बच्चों के गले चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ