खुलासा न्यूज,बीकानेर। मेहनत के पैसों से कमाई हुई स्कूटी के चंद दिनों में ही चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के खेत्रपाल कॉलोनी बीकानेर केंट में 9 सितंबर की रात की है। इस सम्बंध में आनंद प्रकाश ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 6 सितंबर को बीकानेर ऑटो मोबाइल से नई स्कूटी खरीदी थी। 9 सितंबर को रात को करीब साढ़े दस बजे के आसपास उसकी स्कूटी खेत्रवाल कॉलोनी के क्वार्टर से चोरी हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ