Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: तेजाजी मंदिर के पास दो मकानों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

rk
5 months ago
बीकानेर: तेजाजी मंदिर के पास दो मकानों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

बीकानेर: तेजाजी मंदिर के पास दो मकानों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

खुलासा ऑनलाइन। नोखा कस्बे के तेजाजी मंदिर क्षेत्र में देर रात अज्ञात चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घरों में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल के पास निवास करने वाले लीलाधर सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर के पास आशीष सोनी नामक युवक अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। शनिवार रात्रि को परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात चोर घर में घुस गए और ताले तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए।

इसके अलावा चोरों ने पास स्थित एक अन्य मकान, जो उस समय बंद पड़ा था, के भी ताले तोड़ दिए। चोरी की सूचना मिलने पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा चोरी में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: