बीकानेर: देर रात घर में घुसे चोर, लाखो के आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर: देर रात घर में घुसे चोर, लाखो के आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर एक मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पलाना निवासी मांगीलाल ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11:30 बजे से तड़के 1:20 बजे के बीच अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ